पत्र धरोहर हो सकते हैं लेकिन एसएमएस क्यों नहीं? तर्क सहित अपना विचार लिखिए।

 


प्रश्न उत्तर

4. पत्र धरोहर हो सकते हैं लेकिन एसएमएस क्यों नहीं? तर्क सहित अपना विचार लिखिए।


उत्तर:- पत्र व्यक्ति की स्वयं की हस्तलिपि में होते हैं, जोकि प्रियजन को अधिक संवेदित करते हैं। हम जितने चाहे, उतने पत्रों को धरोहर के रूप में समेट कर रख सकते हैं जबकि एसएमएस को मोबाइल में सहेज कर रखने की क्षमता ज़्यादा समय तक नहीं होती है। एसएमएस को जल्द ही भुला दिया जाता है। पत्र देश, काल, समाज को जानने का साधन रहा है। दुनिया के तमाम संग्रहालयों में जानी-मानी हस्तियों के पत्रों का अनूठा संकलन भी है। उपयोगी एवं शिक्षाप्रद पत्रों को पुस्तक के रूप में भी रखा जा सकता है।