कुश्ती या दंगल पहले लोगों और राजाओं का प्रिय शौक हुआ करता था। पहलवानों को राजा एवं लोगों के द्वारा विशेष सम्मान दिया जाता था.

 

प्रश्न उत्तर

7. कुश्ती या दंगल पहले लोगों और राजाओं का प्रिय शौक हुआ करता था। पहलवानों को राजा एवं लोगों के द्वारा विशेष सम्मान दिया जाता था.

1. ऐसी स्थिति अब क्यों नहीं है?


1. पहले मनोरंजन के नवीनतम साधन अधिक न होने के कारण कुश्ती को मनोरंजन का अच्छा साधन माना जाता था इसलिए राजा-महाराजा कुश्ती के दंगलों का आयोजन करते रहते थे। जैसे-जैसे मनोरंजन के नवीन साधनों का चलन बढ़ता गया वैसे-वैसे कुश्ती की लोकप्रियता घटती गई और फिर पहले की तरह राजा-महाराजा भी नहीं रहे जो इस प्रकार के बड़े दंगलों का आयोजन करते।

2. इसकी जगह अब किन खेलों ने ले ली है?


2. आज कुश्ती के स्थान आधुनिक खेल, क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस आदि खेलों ने ले लिया।


3. कुश्ती को फिर से प्रिय खेल बनाने के लिए क्या क्या कार्य किए जा सकते हैं?


3. कुश्ती को फिर से लोकप्रिय बनाने के लिए हमें एक बार पुनः कुश्ती के दंगल आयोजनों पर वल देना होगा, पहलवानों को उचित प्रशिक्षण, उनके खान-पान का उचित ख्याल, खिलाड़ियों को उचित


धनराशि तथा नौकरी में वरीयता, खेल का मीडिया में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार आदि कुछ उपाय किये जा सकते हैं।