बच्चे माता-पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं?

 प्रश्न अभ्यास


10. बच्चे माता-पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं?


उत्तर- बच्चे माता-पिता के प्रति अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कई तरह से करते हैं.

१. माता-पिता के साथ विभिन्न प्रकार की बातें करके अपना प्यार व्यक्त करते हैं।

२. माता पिता को कहानी सुनाने, कहीं घुमाने ले जाने की या अपने साथ खेलने को कहकर।

३. माता-पिता के साथ नाना प्रकार के खेल खेलकर

४. माता-पिता की गोद में बैठकर या पीठ पर सवार होकर

५. वे अपने माता-पिता से रो-धोकर या जिद करके कुछ माँगते हैं और मिल जाने पर उनको विभिन्न तरह से प्यार करते हैं।

६. माता-पिता के साथ रहकर उनसे अपना प्यार व्यक्त करते हैं।