जॉर्ज पंचम की नाक


पाठ का सार

. एक वार इंग्लैंड की रानी एतिजावेथ द्वितीय अपने पति के साथ पाकिस्तान, नेपाल और भारत के दौरे के लिए रवाना होने वाली थी।

इंग्लैंड के समाचार पत्रों में रानी के नौकरों, वावर्चियों, अंगरक्षकों से संबंधित छपी विस्तृत जानकारियाँ भारत के समाचार पत्रों में छपने लगी।

रानी की यात्रा को लेकर उनके दर्जी की चिंता की खबर भी पढ़ी गई।

. रानी का आगमन दिल्ली में होना था, इसलिए सड़के सुधरने लगी।

• इमारतें सजने लगीं।

नाक ऊँची रखने के लिए सभी तैयारियाँ जोर-शोर पर थी कि कड़ी सुरक्षा के बाद भी इंडिया गेट के सामने लगी जार्ज पंचम की मूर्ति की नाक गायब हो गई

एक विदेशी के आगमन पर एक विदेशी की नाक के न होने से भारत की नाक नहीं वच सकती, इसलिए देश के जिम्मेदार नेताओं और अधिकारियों ने सभा की और मूर्ति पर नाक लगाने का निश्चय किया