प्यारी राधिका को प्रतिबिंद सो लगत चंद' इस पंक्ति का भाव स्पष्ट करते हुए बताएँ कि इसमें कौन सा अलंकार है ?

 7. 'प्यारी राधिका को प्रतिबिंद सो लगत चंद' इस पंक्ति का भाव स्पष्ट करते हुए बताएँ कि इसमें कौन सा अलंकार है ?


उत्तर:- चन्द्रमा सौन्दर्य का श्रेष्ठमम उदाहरण है परन्तु कवि ने राधिका की सुन्दरता को चाँद की सुन्दरता से श्रेष्ठ दर्शाया है तथा चाँद के सौन्दर्य को राधिका का प्रतिविम्व मात्र बताया है। कवि कहना चाहते हैं कि राधिका की सुंदरता और उज्वलता अपरंपार है। यहाँ चाँद के सौन्दर्य की उपमा राधा के सौन्दर्य से नहीं की गई है वल्कि चाँद को राधा से हीन बताया गया है, इसलिए यहाँ व्यतिरेक अलंकार है, उपमा अलंकार नहीं है।