छाया' शब्द यहाँ किस संदर्भ में प्रयुक्त हुआ है? कवि ने उसे छूने के लिए मना क्यों किया है?

 3. 'छाया' शब्द यहाँ किस संदर्भ में प्रयुक्त हुआ है? कवि ने उसे छूने के लिए मना क्यों किया है?

उत्तर:- 'छाया मत छूना कविता में छाया शब्द का प्रयोग अतीत की सुखद अनुभूति के लिए किया गया है। कवि ने मानव की कामनाओं-लालसाओं के पीछे भागने की प्रवृत्ति को दुखदायी माना है। हम विगत स्मृतियों के सहारे नहीं जी सकते, हमें वर्तमान में जीना है। अपने वर्तमान के कठिन पलों को बीते हुए पलों की स्मृति के साथ जोड़ना हमारे लिए बहुत कष्टपूर्ण हो जाता है। अतीत की वह मधुर स्मृति हमें कमज़ोर बनाकर हमारे वर्तमान के दुख को और भी कष्टदायक बना देती है, इसलिए इन्हें छूने का प्रयास नहीं करना चाहिए।