गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है ?

 7. गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है ?


उत्तर:- उद्धव अपने योग के संदेश में मन की एकाग्रता का उपदेश देतें हैं। गोपियों के अनुसार योग की शिक्षा उन्हीं लोगों को देनी चाहिए जिनकी इन्द्रियाँव मन उनके वस में नहीं होते। जिनका मन चंचल है और इधर-उधर भटकता रहता है। गोपियों को योग की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि गोपियाँ अपने मन व इन्द्रियों से कृष्ण के प्रति एकाग्रचित्त हैं। इसलिए योग-साधना का उपदेश उनके लिए निरर्थक है।