आदर्श समाज के तीन तत्त्वों में से एक भ्रातृता को रखकर लेखक ने अपने आदर्श समाज में स्त्रियों को भी सम्मिलित किया है अथवा नहीं? आप इस भ्रातृता शब्द से कहाँ तक सहमत हैं? यदि नहीं तो आप क्या शब्द उचित समझेंगे / समझेंगी?

 

प्रश्न उत्तर

6. आदर्श समाज के तीन तत्त्वों में से एक भ्रातृता को रखकर लेखक ने अपने आदर्श समाज में स्त्रियों को भी सम्मिलित किया है अथवा नहीं? आप इस भ्रातृता शब्द से कहाँ तक सहमत हैं? यदि नहीं तो आप क्या शब्द उचित समझेंगे / समझेंगी?

उत्तर:- आदर्श समाज के तीन तत्वों में से एक भ्रातृता को रखकर लेखक ने अपने आदर्श समाज में स्त्रियों का स्पष्ट रूप से कोई उल्लेख तो नहीं किया है परंतु स्त्री-पुरुष दोनों ही किसी भी समाज के आवश्यक तत्व माने जाते हैं अत: स्त्रियों को सम्मिलित करने या न करने की बात व्यर्थ और अनुचित है। 'भ्रातृता शब्द संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ है भाईचारा। यह वात सर्व विदित है कि भाई चारे से ही संबंध बनते हैं परंतु भ्रातृता शब्द प्रचलन में न होने के कारण मैं भाईचारा शब्द का उपयोग करना ही उचित समझँगा।