संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है ?

 1. संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है ?


उत्तर:- संगतकार के माध्यम से कवि किसी भी कार्य अथवा कला में लगे उन सहायक कर्मचारियों और कलाकारों की ओर संकेत कर रहा है, जो विना किसी लाभ की इच्छा के सिर्फ अपने कर्त्तव्य का निर्वाह करते हैं, जैसे संगतकार मुख्य गायक के साथ मिलकर उसके सुरों में अपने सुरों को मिलाकर उसके गायन में नई जान फूँकता है किंतु उसका सारा श्रेय मुख्य गायक को ही प्राप्त होता है।