खेती न किसान को, भिखारी को न भीख, वलि, वनिक को वनिज, न चाकर को चाकरी | जीविका विहीन लोग सीद्यमान सोच वस, कहैं एक एकन सों कहाँ जाई, का करी ?' वेदहूँ पुरान कही, लोकहूँ विलोकि अत, साँकरे सवै पै, राम! रावरें कृपा करी । दारिद-दसानन दवाई दुनी, दीनबंधु ! दुरित दहन देखि तुलसी हहा करी ॥

प्रसंग प्रस्तुत कवित्त हमारी पाठ्यपुस्तक आरोह, भाग-2 में संकलित कवितावली के उत्तरकांड से उद्धृत है। इसके रचयिता तुलसीदास हैं। इस कवित्त में कवि ने तत्कालीन सामाजिक व आर्थिक दुरावस्था का यथार्थपरक चित्रण किया है।

व्याख्या -तुलसीदास कहते हैं कि अकाल की भयानक स्थिति है। इस समय किसानों की खेती नष्ट हो गई है। उन्हें खेती से कुछ नहीं मिल पा रहा है। कोई भीख माँगकर निर्वाह करना चाहे तो भीख भी नहीं मिलती। कोई बलि का भोजन भी नहीं देता। व्यापारी को व्यापार का साधन नहीं मिलता। नौकर को नौकरी नहीं मिलती। इस प्रकार चारों तरफ बेरोजगारी है। आजीविका के साधन न रहने से लोग दुखी हैं तथा चिंता में डूवे हैं। वे एक दूसरे से पूछते हैं-कहाँ जाएँ? क्या करें? वेदों- पुराणों में ऐसा कहा गया है और लोक में ऐसा देखा गया है कि जब-जब भी संकट उपस्थित हुआ, तब तब राम ने सब पर कृपा की है। हे दीनबंधु इस समय दरिद्रतारूपी रावण ने समूचे संसार को त्रस्त कर रखा है अर्थात सभी गरीवी से पीड़ित हैं। आप तो पापों का नाश करने वाले हो। चारों तरफ हाय हाय मची हुई है।